Fatehpur News: बिजली विभाग में पांच का स्थानांतरण, चार गैर जिले से आए
फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हाल ही में बिजली विभाग के जेई के पदों पर फेरबदल किया गया है, जिसमें पांच का स्थानांतरण किया गया है तो चार की गैर जनपद से यहां तैनाती हुई है। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि सानेंद्र सिंह को गाजीपुर से राधानगर ग्रामीण में तैनात कर राधानगर टाउन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जबकि महेंद्रराम प्रजापति को राधानगर ग्रामीण से परीक्षण खंड, विजय गौतम को राधानगर टाउन से हरिहरगंज भेजने के साथ मुराइनटोल का अतिरिक्त चार्ज दिया है। वहीं अनूप कुमार को खागा टाउन में तैनाती व ग्रामीण का अतिरिक्त चार्ज दिया है जबकि धीरेंद्र सिंह को खखरेरू से आबूनगर में तैनात किया गया है। इसी प्रकार प्रयागराज क्षेत्र द्वितीय किशनलाल, दयाशंकर, विक्रांत आनंद तथा फूलचंद्र यादव को एसई यमुना पार प्रयागराज फतेहपुर में तैनात किया गया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.