Fatehpur News: बिजली विभाग के आगे बेबस भाजपाई, धरने पर बैठे मंडल अध्यक्ष
फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: असोथर। बिजली विभाग की मनमानी पर सारे दिशा निर्देश बौने साबित हो रहे है। शिकायत के बाद दो माह बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं किए जाने पर सोमवार को भाजपाइयों को गुस्सा फूट पड़ा। मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाई बिजली उपकेन्द्र में धरने पर बैठ विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसडीएम धरना स्थल पर पहुंच लिखित में आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा देने पर धरना समाप्त हुआ। सरकंडी मजरे लक्ष्मणपुर में बीते दो माह पूर्व आने वाली आंधी, पानी व चलने वाली हवाओं के चलते यहां की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राममहेश निषाद ने एसडीओ व जेई से लगातार शिकायत कर आपूर्ति बहाल किए जाने का भरोसा दे रहे थे। आपूर्ति बहाल न होने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया। बावजूद इसके समस्या हल नहीं होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.