Fatehpur News: बिक्री को जा रही 60 किग्रा मछली बरामद, वाहन सीज
फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: खखरेरू। प्रजनन काल के चलते मछली आखेट व इनकी बिक्री पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है, इसके बावजूद क्षेत्र में मछली आखेट जोरो पर जारी है। बुधवार को मछली की बिक्री करने को ले जाते समय एक चार पहिया वाहन को पकड़कर 60 किग्रा मछली पाए जाने पर वाहन को सीज कर दिया गया। बुधवार की भोर पहर कस्बे के अपना बाजार के समीप एक संदिग्ध चार पहिया वाहन देखकर पुलिस ने इसकी तलाशी ली जिस पर वाहन में कैरेट में बंद 60 किग्रा मछली पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही चालक राममिलन निवासी दौलतपुर को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि दौलतपुर गांव के समीप स्थित यमुना नदी से मछलियों का आखेट कर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। वहीं मछली बरामद होने पर पुलिस द्वारा मत्स्य विभाग को जानकारी दी गई जिस पर पहुंचे मत्स्य निरीक्षक विजय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.