फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: बिंदकी। अधूरे बाईपास का संचालन होने के बाद भी जाम से आज तक निजात नहीं मिल पाई। प्रमुख मार्ग से बड़े वाहनों पर लगाम कसने में प्रशासन नाकाम साबित रहा है। कस्बा के अंदर से गुजरने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। विद्यालयों के अवकाष होते ही वाहनों की लंबी कतार में छात्र छात्राओं समेत राहगीरों का पैदल निकलना दुभर हो गया। मंगलवार की दोपहर व्यस्ततम ललौली चौराहा में भारी वाहनों की आवाजाही और ई-रिक्षा समेत टैंपों अड्डा में आड़े तिरछे खड़े वाहनों से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों की लंबी कतार के बीच ही विद्यालयों का अवकाश हो गया। जिससे स्कूल की गाड़ियों और पैदल बच्चों की भीड़ से जाम विकराल हो गया। जिसके बाद लोगो का पैदल निकलना तक दुभर हो गया। यहां तक की सीएचसी से आने जाने वाली एंबुलेंस तक जाम खुलने के इंतजार में ख...