फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: खखरेरू, संवाददाता। नगर पंचायत खखरेरू स्थित सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से बच्चों के इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर नगर के अधिवक्ता मोहम्मद हाफिज ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की। अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सीएचसी में पेडियाट्रिशियन की नियमित उपलब्धता नहीं होने के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर मामलों में जांच और इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी पर निर्भर हैं। ऐसे में अस्पताल में बाल र...