फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। भीषण गर्मी में आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा होने से उन्हें गला तर करने में समस्याएं हो रही हैं। नलों से गंदा बालू युक्त पानी आने के कारण बोतल बंद पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है या फिर दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा भी नहीं कि यहां के लोगो ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से न की हो लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं से निजात की मांग की । शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने बताया कि शांतीनगर, अरबपुर, अहमदगंज, ज्वालागंज आदि स्थानों में नलों से गंदा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष सहित ईओ व जेई से करते हुए समस्याओं को देखते हुए इसे तत्काल दुरुस्त करवाए जाने की मांग भी की जा चुकी है। इ...