फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: विजयीपुर। क्षेत्र के सिलमी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह निजी नलकूप का दो मंजिला जर्जर भवन अचानक भरभरा कर गिर गया। भवन के मलबे में नलकूप में रखे बिजली उपकरण और गृहस्थी का सामान दब गया। सिलमी गांव निवासी मोहम्मद आलम का गांव के बाहर नलकूप है। नलकूप परिसर में दो मंजिला भवन बना हुआ था, जो काफी पुराना और जर्जर हालत में था। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह बारिश के दौरान अचानक भवन की दीवारें और छत भरभरा कर गिर गईं। भवन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह दरारें देख चौंक गए लोग, बुलाई पुलिस; देखते ही देखते भरभराकर गिर गई इमारत मलबे में नलकूप के बिजली उपकरण समेत गृहस्थी का सामान दब गया। घटना की जानकारी नलकूप मालिक मोहम्मद आलम...