Fatehpur News: बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी, डेढ़ लाख उपभोक्ता बेहाल
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रुक-रुककर हो रही बारिश से दोआबा की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बारिश के कारण नौ उपकेंद्रों के साथ 21 फीडरों में ब्रेकडाउन होने से करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। सिठौरा और पलिया में एक के बाद एक दो बार तार टूटने से ब्रेकडाउन हो गया। वहीं, जाफरगंज और बसंतखेड़ा में घंटों फाल्ट नहीं मिलने के कारण पेट्रोलिंग जारी रही। बारिश और हवाओं के कारण सुबह करीब छह बजे पलिया और सिठौरा को जाने वाली 33 हजार एचटी लाइन का तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों में ब्रेकडाउन हो गया। करीब चार घंटे बाद तार को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर तार टूटने से दोनों उपकेंद्रों में ब्रेकडाउन हो गया। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, एचटी लाइन पर पेड़ की डाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.