Fatehpur News: बारिश से उमस भरी गर्मी संग किसानों को राहत
फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। दोआबा में मंगलवार सुबह हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे स्थानीय लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसके बाद शुरू हुई हल्की फुहारों ने वातावरण को पूरी तरह ठंडा कर दिया। बारिश के बाद चली पुरवा हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली।यह बारिश आम जनमानस के साथ क्षेत्र के किसानों को भी बड़ी राहत दी है। बारिश से धान की रोपाई को रफ्तार मिली है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत किसानों ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ रही थीं, जिससे फसलों के विकास पर बुरा असर पड़ रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.