फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: हुसेनगंज। तेज बारिश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास के रास्ते पर जलभराव हो गया। गंदे पानी के बीच से होकर मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचना पड़ा। इससे सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हुई। अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने काफी समय तक पानी जमा रहा। परिसर में खड़े दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा भी जलभराव से प्रभावित नजर आए। मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। गंभीर मरीजों को अंदर ले जाने में भी परेशानी की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जलनिकासी व्यवस्था फेल, मेडिकल कॉलेज में घुटनेभर पानी स्थानीय लोगों के मुताबिक सीएचसी में रोजाना बड़ी संख्या में ...