फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। सोमवार को होने वाली मूसलाधार बारिश ने बिजली विभाग संग करीब एक लाख उपभोक्ताओं को झटका दिया। इंसुलेटर पंचर होने के साथ ही पेड़ की डाल एचटी केबल पर आ जाने के कारण छह उपकेंद्रो के साथ ही 16 फीडर घंटो ब्रेक डाउन रहे। जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान सोमवार की सुबह फरीदपुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की एचटी लाइन में दो इंसुलेटर पंचर हो जाने के कारण इससे पोषित होने वाले सभी फीडरों में ब्रेकडाउन हो गया। वहीं गढ़ा उपकेंद्र को जाने वाली एचटी लाइन में पेड़ की डाल आ जाने के कारण इस उपकेंद्र के साथ ही किशनपुर उपकेंद्र में ब्रेकडाउन हो गया। जबकि आबूनगर उपकेंद्र, लतीफपुर उपकेंद्र को जाने वाली एचटी लाइन में पेड़ की डाल आ जाने के कारण घंटो ब्रेकडाउन रहा। इसी प्रकार बिंदकी रूर...