Fatehpur News: बारिश के बीच नाले में तैरता मिला युवक का शव
फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पीरनपुर स्थित कबाड़ी मार्केट इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बारिश के कारण उफनाए नाले में एक 35 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर जब नाले में पड़े शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: शहर के कबाड़ी मार्केट में नाले में मिला युवक का शव इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.