Fatehpur News: बारिश के बाद निकली कड़ी धूप ने किया हलकान
फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। बीते कई दिनों से मानूसन आने और बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया था और लोगों को तपन भरी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह से निकली धूप और उमस ने लोगों को पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन धूप और बदली की जुगलबंदी होने से उमस से लोगों को परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़ कर 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह से निकली खिली धूप से लोगों को तीखी गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर होते-होते सूरज के तेवर तीखे हो गए और तेज धूप ने गर्मी का एहसास बढ़ा दिया। शाम के समय वातावरण में नमी महसूस की गई, जिससे उमस का असर भी कम देखने को मिला। तेज धूप निकलने के कारण दोपहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.