Fatehpur News: बारिश का कहर: दो कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी तबाह
फतेहपुर, अगस्त 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार सुबह क्षेत्र में जलभराव के साथ दो अलग-अलग गांवों में कच्चे मकान गिरने से हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। पहली घटना हथगाम थाना क्षेत्र के करमोन गांव की है, जहां अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला राम दुलारी का कच्चा मकान कमजोर होकर ढह गया। हादसे के वक्त घर खाली होने से उनकी जान बच गई, लेकिन अब उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी आवास देने की मांग की है। दूसरी घटना संगोली मजरे गढ़ा गांव में हुई, जहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामविलास निषाद का कच्चा मकान सुबह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.