फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बाढ़ और अत्यधिक बारिश से बर्बाद हो चुकी फसलों की सर्वे के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बीमा कराने वाले 64 हजार किसानों की फसलों का सर्वे बीमा कंपनी करेगी, जबकि अन्य किसानों के फसलों की सर्वे के लिए न्याय पंचायत स्तर पर संयुक्त टीम करेंगी। राहत पाने के लिए प्रभावित किसान टोल फ्री नंबर में क्षति की सूचना कृषि विभाग को दें सकते हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। निचले व तराई वाले इलाकों में बारिश के पानी में फंसलें डूब गई है। तिल व दलहनी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हालात को देखते हुए कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वह अपनी फसल के नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर-14447 अनिवार्य रूप से बीमा कंपनी या कृषि वि...