Fatehpur News: बारावफात पर ड्रोन से चप्पे-चप्पे की निगरानी
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बारावफात पर्व को लेकर बुधवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। संवेदनशील क्षेत्रों से लेकर जुलूस मार्गों तक ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ी रही। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिले में व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्गों पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाती रही। ड्रोन के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहा। यह भी पढ़ें- Firozabad News: शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.