फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर , संवाददाता। बारिश को देखते हुए यमुना से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शिविर ललौली कस्बा के ललौली इंटर कालेज में राहत चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य रूप से अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, एसडीएम पिनाक पाणी द्विवेदी, डीडीओ साधना दीक्षित, प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और हल कराए जाने का आश्वासन दिया।यमुना क्षेत्र के ललौली, पलटूपुर, महमदपुर, उरौली, अढावल, दसौली जैसे गावो में बाढ़ से प्रभावित होते रहे है। राहत चौपाल के जरिए अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही बाढ़ के दौरान होने वाली आपदाओं के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: राहत चौपाल से अफसरों ने जाना किसानों का द...