फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अक्टूबर की शाम वह अपनी भतीजी के साथ फरीदपुर बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव के रामकरन पुत्र स्व रामप्रकाश पटेल ने बाइक आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। उसने बुरी नीयत से उनका हाथ और चुनरी खींची। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...