फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: बहुआ। नगर पंचायत बहुआ की लापरवाही के चलते कस्बे का प्राथमिक विद्यालय इन दिनों असुरक्षा के साये में है। करीब छह माह पहले नलकूप निर्माण के दौरान विद्यालय की बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई, लेकिन आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। इसका खामियाजा विद्यालय प्रशासन और छात्रों को उठाना पड़ रहा है। बाउंड्री न होने से विद्यालय पूरी तरह खुला पड़ा है। बीते छह माह में अराजकतत्व तीन बार विद्यालय के ताले तोड़ चुके हैं। इनमें एक बार चोरी की घटना भी हुई, जिसमें विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख और अन्य सामान चोरी हो गया, जिससे विद्यालय को नुकसान उठाना पड़ा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम ने बताया कि बाउंड्री निर्माण के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्...