Fatehpur News: बाइक हटाने के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, वीडियो वायरल
फतेहपुर, जुलाई 31 -- Fatehpur News: धाता। कस्बे के सूर्यकुंड पक्का तालाब बाजार में बाइक हटाने को लेकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नारायणपुर निवासी रामशरण धाता थाने में चौकीदार है। चौकीदार ने बताया कि 29 जुलाई की शाम वह अपने पुत्र के साथ सब्जी खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान तीन युवकों से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.