फतेहपुर, सितम्बर 16 -- Fatehpur News: बिंदकी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास बिंदकी चौडगरा मार्ग में बाइक व साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार विनोद उम्र 35 निवासी अलीपुर तथा बाइक सवार शिवम पाल उम्र 30 पुत्र मनी रामपाल निवासी मंडराव थाना बिंदकी गंभीर घायल हो गए। जिसके साथ बाइक में सवार 11 वर्षीय भतीजा तनिष्क पुत्र सुनील निवासी करचलपुर थाना औंग खंदक में जा गिरा। जिसके चोट नहीं आई और बाल बाल बच गया। सभी घायलो को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर विनोद तथा शिवम पाल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...