फतेहपुर, अगस्त 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर के तांबेश्वर मंदिर के पास नंदी चौराहे पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार युवकों को घेर कर भीड़ ने घेरकर पिटाई कर दी। आरोप है कि बाइक सवार युवक आने जाने वाली लड़कियों पर सरेराह फब्तियां कस रहे थे। छेड़छाड़ कर रहे थे। युवकों की हरकत देख चौराहे पर खड़े लोगों ने विरोध किया जिसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हो गया। 28 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गाली गलौज करते हुए एक युवक को घेर कर बेल्ट से पीटा जा रहा है। एक दूसरा युवक बाइक पर बैठा हुआ है। चौराहे पर भीड़ जमा है। इसी बीच बाइक स्टार्ट होती है। उस पर मार खाने वाला युवक बैठता है। इसके बाद तीन ...