Fatehpur News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे किसान की मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता कानपुर प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाने के गोपालगंज में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय धीरज श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज कर दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस के अनुसार चंदनपुर गांव निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव के पुत्र धीरज श्रीवास्तव बुधवार देर शाम गोपालगंज में सब्जी खरीदने आए थे। तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया। यहां देर रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.