फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार मां बेटे सहित तीन गंभीर घायल हो गए। जिनमें से मासूम की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कार्रवाई में जुट गई है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है। बस चालक फरार है। हथगाम थाना के पलिया गांव निवासी केतन पुत्र मनोज शर्मा (25) अपने परिवार की लक्ष्मी पत्नी पाठक शर्मा (30) उसके तीन वर्षीय पुत्र वाशु के साथ ई-रिक्शा से गंगा स्नान करने भिटौरा गंगा घाट जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन श्रद्धालु घायल बजरंगापुर गांव के पास पीछे से बस टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए...