Fatehpur News: बरौलिया में मलेरिया के दो मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के बरौलिया गांव में मलेरिया के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। कैंप में ग्रामीणों की जांच करने के साथ ही उन्हें मलेरिया से बचाव और बीमारी से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने दस ग्रामीणों की मलेरिया जांच की। वहीं कैंप में इलाज के लिए पहुंचे 27 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया और दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.