फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मानसून की शुरुआत के साथ जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ लार्वा सर्वे, फागिंग और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार मरीजों की संख्या कम है लेकिन बरसात के मौसम को देखते हुए विभाग सतर्कता बरत रहा है। वर्षवार आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में मलेरिया के 16, वर्ष 2024 में 21 और वर्ष 2025 में 28 मरीज मिले थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक सिर्फ तीन मरीज सामने आए हैं। वहीं डेंगू के मरीज वर्ष 2023 में 154, वर्ष 2024 में 354 और वर्ष 2025 में 365 दर्ज किए गए थे। इस वर्ष अब तक 24 मरीजों की पुष्टि हुई है। ...