फतेहपुर, अक्टूबर 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। नवरात्र की अष्टमी की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों संग अभिभावकों व अध्यापिकाएं डांडिया कर झूमी। शहर के नप्पी का हाता स्थित एसएस इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने गरबा व डांडिया का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों व अभिभावकों को उपहार देकर सम्मानित किया। करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ संग अभिभावक भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीवान स्कूल में डांडिया रास की धूम यह भी पढ़ें- Mohoba News: बच्चों ने गरबा और डांडिया में मचाया धमाल यह भी पढ़ें- Chapra News: रोटरी सारण और इनर व्हील क्लब के डांडिया उत्सव में झूमे लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...