Fatehpur News: बच्चों में वायरल का प्रकोप, अस्पताल में बढ़ी भीड़
फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बदलते मौसम के साथ जिले में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की बाल रोग विभाग की ओपीडी में वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों की भीड़ सबसे अधिक देखने को मिल रही है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक बच्चों की संख्या देखने को मिल रही है। जिन्हें तेज बुखार, नाक बहने, नाक बंद, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द की शिकायत कर रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों की मानें तो परिवार में एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद दूसरे लोग भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में भी मौसमी संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ. डीके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.