Fatehpur News: बक्सपुर में 65 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक पार्क
फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उपवन योजना के तहत नगर पालिका द्वारा बक्सपुर वार्ड में 65 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें मियावाकी पद्धति से सघन पौधरोपण कराने के साथ ही बुजुर्गों के टहलने के लिए पाथवे और युवाओं के लिए ओपन जिम भी शामिल किया गया है। शहर के बक्सपुर सहित आसपास के निवासियों को जल्द ही प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, नगर पालिका ने आधुनिक पार्क के निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन करने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी धरातल पर दिखाई देने के दावे पालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। इस पार्क की खासियत यह रहेगी कि यहां जापानी मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जाएगा, जो कम क्षेत्रफल में घने जंगल के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.