Fatehpur News: बकेवर की महिला ने झांसी जाते समय यमुना में लगाई छलांग, मौत
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: कानपुर देहात। फतेहपुर जिले में बकेवर के मेघनपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर कानपुर-उरई हाईवे पर यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला पिछले पांच साल से पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और पति के साथ कार से इलाज कराने झांसी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, मेघनपुर गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार सिंह पटेल की पत्नी 35 वर्षीय प्रिया सिंह पिछले पांच वर्षों से पेट संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। परिजनों ने बताया कि कानपुर में कई जगह उनका इलाज कराया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद इस समय उनका इलाज झांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.