फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: हुसैनगंज। पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने बकरा-बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ बकरा-बकरी, चोरी में प्रयुक्त कार और 23 सौ रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी शीबूखान, गुलैशान, सुरेश कुमार पटेल और रमेश कुमार पटेल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हुसेनगंज समेत आसपास के थाना क्षेत्रों से बकरा-बकरी चोरी कर रेवाड़ी स्थित होटल में छिपाकर बेचने की बात स्वीकार की। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार दिया है। जर्जर मार्ग को लेकर आज चक्का जामहथगाम। थरियांव जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बंदीपुर चौराहे पर एक सप्ताह से चल रहा धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारियों ने सोमवार को चक्का जाम कर महाजन आंदोलन करने...