Fatehpur News: बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने दो लाख के जेवर किए पार
फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: बकेवर। थाना क्षेत्र के कंसाही गांव में शातिरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कानपुर गए थे। परिवार के अन्य सदस्य भी कानपुर वाले मकान में ही थे। रविवार सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। कंसाही निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि उनका परिवार कानपुर नगर में रहता है। शुक्रवार को रिश्तेदार की पत्नी की मृत्यु हो जाने पर वे श्मशान घाट गए थे। वहां से वे सीधे कानपुर अपने परिवार के पास चले गए। इस दौरान गांव वाले घर में ताला बंद पड़ा था। रविवार को जब अपने गांव के घर वापस लौटे मेन गेट के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। बताया कि चोरों ने घर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.