फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: हसवा। स्वतंत्रता दिवस पर शराब की बिक्री पर रोक के बावजूद हसवा क्षेत्र में चोरी-छिपे शराब बिकने की शिकायतें सामने आईं। हसवा में देसी शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकानों के आसपास दिनभर लोग जुटे रहे और अधिक कीमत पर शराब मिलती रही। आंबापुर और बिलंदा में भी बंदी के बावजूद बिक्री होने की चर्चा रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित बंदी के दिन शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। ग्राहक सामान्य कीमत से अधिक भुगतान कर शराब खरीदते रहे। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...