फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: अमौली, संवाददाता। कस्बे में बंदरों का आतंक इस कदर हावी है कि उनके उत्पात से हर दिन कस्बे वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बंदरों के उत्पात के कारण सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक करीब 10 हजार लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। दरअसल कस्बा चौराहे पर लगा 11 हजार एचटी लाइन को पोल बंदर द्वारा हिलाए जाने से वह टूटकर गिर गया। जिससे दो फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे बहाल करवाए जाने के बाद बिल्ली के मशीन में घूसने से सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। कस्बा चौराहे पर लगे एचटी पोल को बंदर ने रात करीब नौ बजे हिला दिया था। जिससे होने वाले शार्ट सर्किट से बंदर तो घायल हो गया लेकिन पोल टूटने से अमौली टाउन व चांदपुर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। जिस पर कर्मियों ने आनन-फानन पोल लगवाकर तीन घंटे बाद आपूर्ति को ब...