Fatehpur News: बंदर के झपटने पर पेड़ से गिरा युवक, मौत
फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: हुसैनगंज। आम के पेड़ पर चढ़े बंदरों के झुंड को भगाने के लिये पेड़ पर चढ़ा युवक एक बंदर के झपटने में नीचे गिर गया। गंभीर घायल होने पर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना क्षेत्र के सहनीपुर मजरे रसूलपुर निवासी 37 वर्षीय अरुण कुमार रविवार सुबह खेतों की ओर गए थे। अरुण कुमार के साले गंगासागर निवासी सिठौरा थाना हथगाम ने बताया कि बहनोई खेतों की ओर गए थे। वहां एक आम के पेड़ पर कई बंदर चढ़े हुए थे। जिन्हें भगाने के लिये अरुण खुद पेड़ पर चढ़ गए थे। बंदरों को भगा रहे थे। इसी दौरान एक बंदर ने झपट लिया। जिसके चलते हाथ डाल से छूट गया और बहनोई पेड़ से नीचे गिर पड़े। जिसके चलते सिर और सीने में गंभीर चोटें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.