Fatehpur News: बंदरों के आतंक से घरों की बालकनियां बनीं 'लोहे के पिंजरे'
फतेहपुर, अक्टूबर 12 -- Fatehpur News: खागा। नगर में बंदरों के बढ़ते आतंक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रिहायशी इलाकों से लेकर बाजार और रेलवे स्टेशन तक बंदरों की मौजूदगी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बंदरों के झुंड घरों की छतों और बालकनी में पहुंचकर सामान उठा ले जाते हैं। कई बार लोगों पर झपटने और काटने की घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालात यह हैं कि बंदरों से घरों को बचाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च कर लोहे की जालियां और ग्रिल लगवा रहे हैं। बंदरों के लगातार बढ़ते आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के दर्जनों मकानों की खिड़कियों, बालकनी और छतों पर लोहे की मजबूत जालियां लगवाई गई हैं। कई मकानों की बालकनियां पूरी तरह ग्रिल से ढक दी गई हैं। कुछ घर बाहर से देखने पर ऐसे नजर आते हैं, जैसे वे लोहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.