Fatehpur News: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर युवक से पांच लाख की ठगी
फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर निवासी पंकज कुमार ने मीशो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 26 मई 2026 को उनके पास से मीशो की फ्रेंचाइजी संबंधी ई-मेल आया था। इसके बाद रोशन कुमार नाम बताने वाले व्यक्ति समेत तीन मोबाइल नंबरों से लगातार संपर्क कर फ्रेंचाइजी रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रियाओं का हवाला दिया गया। झांसे में लेकर विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कई किस्तों में कुल पांच लाख 837 रुपये जमा करा लिए गए। रकम भेजने के बाद न तो फ्रेंचाइजी मिली और न ही संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब मिला। यह भी पढ़ें- सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर कारोबारी से साढ़े चार लाख की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.