फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: बिंदकी। देशी शराब व बीयर के ठेके पर हुई लूट के मामले में पुलिस खुलासे के कोसों दूर नजर आती है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी एक अदद सुराग तक पुलिस के हांथ न लगने से ऐसा लग रहा है कि जैसे पुलिस रुई के ढेर में सुई तलाश रही हो। पूर्व में बिंदकी कोतवाली में एसएसआई के रुप में तैनात रहने के चलते चांदपुर थाना प्रभारी को दी गई खुलासे की जिम्मेदारी भी बेमकसद साबित हो रही है। घूम फिर कर पुलिस की जांच चौकीदार, सेल्समैन तक ही पहुंच जाती है। बता दें कि अरईपुर नरैचा स्थित देशी शराब व बीयर के ठेके पर बुधवार रात चौकीदार विजय पाल को बंधक बना कर बदमाश करीब पांच लाख की शराब लूट ले गए थे, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को घटना को छिपाने की कोशिश की और मात्र नकबजनी का मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सीसीटीवी से ...