फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर की सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर पालिका अब अभियान चलाने पर मंथन कर रही है। शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ते ट्रैफिक और मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से लोगो को निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। जल्द ही अभियान के धरातल पर उतरने की संभावना है। अभियान के तहत सबसे पहले उन इलाकों को चिन्हित कर फुटपाथ खाली कराए जाएंगे, जहा दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण लोगो को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके क्रम में सबसे पहले शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों में अभियान की शुरुआत की जाएगी। दरअसल प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम के कारण विद्यालय वाहन आदि के फंस जाने से होने वाली परेशानियों के बावत कई बार इसकी मांग की जा चुकी...