Fatehpur News: फीडर बाइफर्केशन से मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। डिवीजन प्रथम के तहत आने वाले मुराइनटोला उपकेंद्र के सबसे व्यस्त और समस्याग्रस्त बाकरगंज फीडर के उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलेगी। विभाग द्वारा इस फीडर के विभक्तिकरण(बाइफर्केशन)की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण इस फीडर से जुड़े मोहल्लों में आए दिन बिजली गुल रहना, लो-वोल्टेज और तारों के टूटने की समस्या बनी रहती थी, जिससे राहत मिल सकेगी। बाकरगंज फीडर पर उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी। जिसके चलते लाइने ओवरलोड चल रही थी। जिससे इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज के साथ ही आने वाली फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा था। एसडीओ दीपक सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए इस फीडर को दो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.