फतेहपुर, सितम्बर 26 -- Fatehpur News: बिंदकी। तहसील क्षेत्र के अमौली ब्लाक हसनपुर गांव स्थित डिघरूआ पावर हाउस से जुड़े देवरी, हसनपुर समेत करीब डेढ़ दर्जन गावो में विद्युत फाल्ट से 24 घंटे से ग्रामीणों के घरों में अंधेरा छाया है। बिजली कटौती से पेयजल, घरेलू कामकाज समेत रोजमर्रा की समस्याएं खड़ी हो गई है। उपभोक्ताओं के द्वारा कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा। वही जिम्मेदारों के द्वारा भी किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया जा रहा। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी छाई है। ऐसे ही बिंदकी में भी बारिश और तेज हवाओ के चलते विद्युत व्यवस्था बिगड़ गई। विद्युत कटौती से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 30 घंटे से बिजली गुल, अजीतमल के 15 वार्ड और सौ गांव बेहाल फाल्ट, लो वोल्टेज समेत कटौती से परेशानी छाई...