Fatehpur News: फार्मेसी का छात्र कानपुर में मृत मिला
फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मार्निंग वॉक पर निकला फार्मेसी का छात्र कानपुर में मृत मिला। अचेत अवस्था में मिलने पर स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के वीआईपी रोड निवासी धर्मेंद्र थरियांव के अंबापुर में क्लिनिक चलाते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा मयंक बी फार्मा का छात्र है। रविवार सुबह घर से मार्निग वाक पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरु की। शाम को मयंक के अचेत अवस्था में मिलने की सूचना परिजनों को मिली। परिजन अस्पताल से शव लेकर घर आ गए हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। सूचना पर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.