Fatehpur News: फाइलों को खंगालने में जुटे कर्मचारी
फतेहपुर, अगस्त 4 -- Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता विकास खंड कार्यालय में एंटी करप्शन टीम द्वारा बीते सोमवार को संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद से ब्लॉक परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद ब्लॉक में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरी दहशत और खलबली है।बताते हैं कि एंटी करप्शन के शिकंजे के बाद ब्लॉक कार्यालय के भीतर दस्तावेजों और फाइलों को तेजी से खंगाला जा रहा है। हालात यह हैं कि कर्मचारी और संबंधित लोग अब अपनी गर्दन बचाने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। दबी जुबान में इस बात की चर्चा है कि कहीं वे या उनके करीबी भी इस लंबी जांच के दायरे में न आ जाएं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है।ब्लॉक में अनियमितताओं और कमीशनखोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.