फतेहपुर, नवम्बर 24 -- Fatehpur News: हसवा, संवाददाता। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग घर-घर दवा खिलाने का अभियान चला रहा है। हसवा सीएचसी क्षेत्र में अभियान की समीक्षा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी लालचंद गौतम और चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह ने की। अभियान के तहत 19 नवंबर से सात दिसंबर तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। ब्लाक में अभियान के लिए 194 टीमें गठित की गई हैं। इनके पर्यवेक्षण के लिए 33 सुपरवाइजर, चार आरआरटी और दो मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। लोगों को एलबेंडाजोल, डीईसी और इवरमेक्टिन की गोलियां उम्र और लंबाई के अनुसार दी जाएंगी। मंगलवार को एकारी, रमवां और टीसी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीमों का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 1.04 लाख लोगों ने ली फाइलेरिया से बचाव की खुराक सीएचसी अधी...