Fatehpur News: फर्जी जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाए, केस दर्ज
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: खखरेरु। थाना क्षेत्र के कस्बा गडीहापार मोहल्ले में एक व्यक्ति ने जालसाजी कर 18 साल के अंतराल दो अलग-अलग जन्मतिथियों से दो पासपोर्ट बनवा लिये। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। एलआईयू की जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसआई राहुल कुमार चौहान ने बताया कि गुलाब पुत्र मैकूलाल ने अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए। पहला पासपोर्ट वर्ष 2015 में बना है। जिसमे माता का नाम रानी दर्ज है। वही दूसरा पासपोर्ट वर्ष 2021 में बना। इसमें जन्मतिथि गलत और माता का नाम विजरानी दर्ज है। यह आधार कार्ड के आधार पर बना था। आरोपी ने कूटरचना कर पासपोर्ट अधिनियम के तहत अपराध किया है। थाना प्रभारी सत्य पाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.