Fatehpur News: फर्जीवाड़ा कर बैनामा करा ऐठें रुपये
फतेहपुर, सितम्बर 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। राधानगर थाना के झाऊपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होंने कुसुम्भी स्थित गाटा संख्या 3137 की 1.2548 हेक्टेयर भूमि में से 0.8365 हेक्टेयर का बैनामा 23 जून 2026 को कराया था। इसके लिए अलग-अलग खातों से कुल 44.30 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जमीन पर कब्जा लेने पहुंचने पर ग्रामीणों और वास्तविक विक्रेता से जानकारी हुई कि बैनामे में लगी फोटो वास्तविक महिला की नहीं है। दूसरी महिला ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कर विक्रेता बनकर बैनामा कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरविंद तिवारी उर्फ भूषण तिवारी, अनुपन द्विवेदी, गिरधारी लाल, रामविशाल साहू, रामकिशोर, कथित विक्रेता समेत अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.