Fatehpur News: फतेहपुर में शराब सेल्समैन की हत्या कर ढाई लाख लूटे
फतेहपुर, अक्टूबर 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर में गुरुवार रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बिंदकी में शराब ठेके के सेल्समैन को सोते वक्त मौत के घाट उतारकर ढाई लाख रुपये लूट लिए। उसके सिर पर भारी वस्तु से कई बार वार किए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। बिंदकी के दुगरई निवासी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा सतेंद्र सिंह चौहान देसी शराब की दुकान में सेल्समैन काम काम करता था। रोज दुकान बंद करने के बाद बगल में बने टिन शेड वाले बरामदे में सो जाता था। गुरुवार देर रात डेढ़ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सतेंद्र गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा है। वह बड़े बेटे धीरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां सतेंद्र के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.