Fatehpur News: फतेहपुर में महिला ने लेखपाल पर उठाई जूती, मुकदमा
फतेहपुर, अगस्त 11 -- Fatehpur News: हुसेनगंज (फतेहपुर), संवाददाता। बहलोलपुर गांव में बंद पड़ी पुलिया की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 33 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा कि जांच करने पहुंचे लेखपाल पर अचानक एक महिला जूती उठा लेती है। यही नहीं वह उन्हें जूती मारने के लिए आगे बढ़ती है। इसपर लेखपाल अपना बचाव करते हुए पीछे हट जाते हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ।एसओ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि बहलोलपुर गांव की सुमन पटेल ने बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.