फतेहपुर, जुलाई 21 -- Fatehpur News: बिंदकी (फतेहपुर), संवाददाता। जन्मदिन को यादगार बनाने की चाह में युवाओं के हाथों में उपहार के बजाय तमंचा से खिलवाड़ आम बात नहीं है। सोमवार रात से सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी के दरमियां गाने की धुन में युवक द्वारा हवा में तमंचा लहराया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो वायरल की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा मार्ग स्थित शहीद स्मारक बावनी में सोमवार देर शाम को कुछ युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने को पहुंचे थे। इसी दौरान केक काटने से पहले ही गाने की धुन में नाचते हुए एक युवक हवा में तमंचा लहराता नजर आ रहा है। जिसके पास में खड़े दूसरे साथी ने उसके हाथ से तमंचा लेते हुए दिख रहा है। जिसका वीडियो बनाकर सोशल म...