फतेहपुर, अक्टूबर 31 -- Fatehpur News: फतेहपुर में बंधवा-ललौली मार्ग पर गुरुवार देर रात शराब ठेके के पास तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों होटल में खाना खाने जा रहे थे। अढ़ावल निवासी सज्जन गुप्ता का 20 वर्षीय बेटा आदित्य गुरुवार देर रात दोस्त जयकरन निवासी भोलिया डेरा, मजरे कोर्रा कनक के साथ बाइक से ललौली से बंधवा की ओर जा रहा था। जयकरन ने बताया कि दोनों बाबा होटल में खाना खाने जा रहे थे, तभी बंधवा की ओर से ललौली जा रहे तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारता हुआ भाग निकला। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: होटल में खाना खाने निकले दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को एंबुलेंस से गाजीपुर अस्...